मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर • बिहार • शिक्षा

छात्र-छात्राएं वैज्ञानिक सोच विकसित करें : जिलाधिकारी

बक्सर के नगर भवन में विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान डीएम साहिला ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं के मॉडल का अवलोकन करते अतिथि

बक्सर, हमारे संवाददाता। छात्र-छात्राएं कक्षा में विज्ञान विषय को पढ़ते हैं। लेकिन, उसके साइंटिफिक एप्रोच को विकसित नहीं कर पाते हैं। साइंटिफिक एप्रोच केवल गणित, भौतिकी व बायोलॉजी में नहीं होता है। बल्कि हर विषय में होता है। जो भी विषय पढ़े उसके मूल तत्व की बारिकी को समझें।

जिससे आपकी एक बेहतर समझ विकसित होगी। छात्र-छात्राएं जीवन में जिस क्षेत्र में जाएंगे। अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। उक्त बातें सोमवार को नगर भवन में आयोजित मिशन ज्ञानार्जन अंतर्गत जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शन के दौरान डीएम साहिला ने छात्रों को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि पढ़ाई करते समय हमेशा एक विषय को दूसरे सब्जेक्ट के साथ इंटरलिंक कर पढ़े। जैसे जीव विज्ञान में भौतिकी की क्या महत्ता है। इससे पढ़ाई में रूचि बढ़ेगी। कहा कि इस तरह की विज्ञान प्रदर्शन लगातार लगायी जाएगी। विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए मॉडल व नवाचार: प्रदर्शनी में कक्षा 9 वीं, 10 वीं, 11 वीं एवं 12 वीं के विद्यार्थियों ने अपनी रुचि व विषयगत समझ के अनुरूप अलग-अलग परियोजनाएं प्रस्तुत कीं।

प्रत्येक विद्यालय से प्रत्येक कक्षा के लिए न्यूनतम 1 एवं अधिकतम 4 प्रतिभागियों के साथ कम से कम एक मेंटर शिक्षक ने सहभागिता की। विज्ञान प्रदर्शन के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी समझ से ग्रामीण क्षेत्र को आधुनिक विज्ञान से जोड़ने का मॉडल तैयार किया था।

जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की रही सहभागिता:कार्यक्रम में जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। इसमें डीडीसी निहारिका छवि, सहायक समार्हता फरखंदा कुरैशी, डीईओ इन्द्र कुमार कर्ण, डीपीओ (समग्र शिक्षा) अनन्या, सुरेंद्र सिंह, रामभजन, रवि भूषण सहनी, शिक्षक दुर्ग मांगे, अंकुर श्रीवास्तव, संदीप आर्य, महताब अली, सुगंधा कुमारी, कंचन कुमारी, रागिनी तिवारी, ओम वर्मा, प्रकाश ज्योति, सुधा कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।

मंच का संचालन अखिलेश कुमार ने किया। विज्ञान प्रदर्शनी के मूल्यांकन के उपरांत कक्षा-वार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए चयनित विद्यालय के छात्रों को डीएम ने सम्मानित किया।

← प्रमुख खबरें पढ़ें