बक्सर। धनतेरस को लेकर बक्सर के तनिष्क शोरूम में ज्वैलरी की खरीदारी को लेकर ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ने लगी है। ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए शोरूम की ओर से धनतेरस से पहले ज्वैलरी की प्री-बुकिंग और सोने का भाव सुरक्षित करने की सुविधा शुरू की गई है।
इस विशेष सुविधा के तहत ग्राहक आभूषण के मूल्य का सिर्फ 25 प्रतिशत भुगतान कर अपनी पसंद की ज्वैलरी की प्री-बुकिंग करा सकते हैं। निर्धारित शर्तों के अनुसार ग्राहक बुक की गई ज्वैलरी के लिए सोने का भाव भी सुरक्षित कर सकते हैं। इससे सोने की कीमत में संभावित बढ़ोतरी की चिंता से ग्राहकों को राहत मिल सकती है।
धनतेरस के दिन ज्वैलरी शोरूम में काफी भीड़ रहती है। ऐसे में प्री-बुकिंग के जरिए ग्राहक पहले ही अपनी पसंद के आभूषण का चयन कर उसे बुक करा सकते हैं। इससे त्योहार के दिन भीड़ से बचने के साथ खरीदारी भी आसान और सुविधाजनक हो सकेगी। शोरूम प्रबंधन के अनुसार धनतेरस को लेकर ग्राहकों में प्री-बुकिंग को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।




