मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
पटना • बक्सर • बिहार • भोजपुर

बक्सर-भोजपुर में रक्तदान जागरूकता के लिए ‘ब्लड बक्सर’ सम्मानित।

पटना में राज्य स्वैच्छिक रक्तदान आयोजक सम्मेलन में ब्लड बक्सर को सम्मान मिला। बक्सर और भोजपुर में रक्तदान जागरूकता के कार्यों की सराहना हुई।

कार्यक्रम में स्मृति चिह्न प्रदान करते लोग

पटना में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में संस्थापक अध्यक्ष प्रियेश व आदिल को मिला सम्मानबक्सर। स्वैच्छिक रक्तदान एवं रक्तदान जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय सामाजिक संगठन ब्यूटीफुल लाइफ ऑनली ऑन डोनेटिंग ब्लड (ब्लड बक्सर) को बुधवार को पटना में आयोजित राज्य स्वैच्छिक रक्तदान आयोजक सम्मेलन-2026 में सम्मानित किया गया।

राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन बिहार राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी (बीएसएसीएस) एवं स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार की ओर से बापू टावर, गर्दनीबाग, पटना में किया गया।

सम्मेलन में बक्सर और भोजपुर जिले का प्रतिनिधित्व ब्लड बक्सर ने किया। संगठन की ओर से दोनों जिलों में रक्तदान जागरूकता अभियान चलाने, स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने और नियमित रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई।

इस अवसर पर संगठन के संस्थापक अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रियेश और आदिल को उनके व्यक्तिगत रक्तदान तथा संगठन के माध्यम से किए जा रहे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान बिहार राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के परियोजना निदेशक सुमित कुमार (भारतीय प्रशासनिक सेवा) ने प्रदान किया।

संगठन के संस्थापक अध्यक्ष प्रियेश ने बताया कि ब्लड बक्सर की ओर से बक्सर और भोजपुर में लगातार रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। संगठन से 526 रक्तदाता जुड़े हैं, जिनमें 26 नियमित रक्तदाता ऐसे हैं, जो वर्ष में तीन से चार बार रक्तदान करते हैं। आदिल ने कहा कि यह सम्मान संगठन से जुड़े सभी रक्तदाताओं, रक्तवीरांगनाओं, सहयोगियों और स्वयंसेवकों का सम्मान है।

उन्होंने कहा कि “हर घर रक्तदाता, घर-घर जीवनदाता” के संकल्प के साथ रक्तदान जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा। संगठन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना और समाज में स्वैच्छिक रक्तदान की संस्कृति को मजबूत करना है।

← प्रमुख खबरें पढ़ें