मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर

दृष्टिबाधित महिला को प्रशासन ने दिलाया संपत्ति पर दखल-कब्जा।

दृष्टिबाधित महिला को प्रशासन ने दिलाया संपत्ति पर दखल-कब्जा सिमरी अंचल प्रशासन की कार्रवाई से रामदुलारी देवी को मिला अधिकार, जिला प्रशासन के प्रति जताया आभार। बक्सर।

दृष्टिबाधित महिला को प्रशासन ने दिलाया संपत्ति पर दखल-कब्जा। से संबंधित तस्वीर

दृष्टिबाधित महिला को प्रशासन ने दिलाया संपत्ति पर दखल-कब्जा सिमरी अंचल प्रशासन की कार्रवाई से रामदुलारी देवी को मिला अधिकार, जिला प्रशासन के प्रति जताया आभार।

बक्सर। जिले के सिमरी अंचल में प्रशासनिक पहल पर दोनों आंखों से दृष्टिबाधित दिव्यांग महिला रामदुलारी देवी को संबंधित संपत्ति पर दखल-कब्जा दिलाया गया। अनुमंडल दंडाधिकारी, डुमरांव के आदेश के अनुपालन में की गई इस कार्रवाई से महिला को अपने अधिकारों के संरक्षण में मदद मिली।

इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।जिला जनसंपर्क कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, रामदुलारी देवी बनाम राजनारायण राय एवं अन्य मामले में यह कार्रवाई की गई। अनुमंडल दंडाधिकारी, डुमरांव के आदेश के बाद सिमरी अंचल प्रशासन ने दखल-कब्जा दिलाने की प्रक्रिया पूरी की।

यह कार्रवाई माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 की धारा चार और बिहार माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण नियमावली, 2012 के नियम पांच के तहत पारित आदेश के अनुपालन में की गई।जिला प्रशासन ने इसे नागरिकों के वैधानिक अधिकारों के संरक्षण और जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

प्रशासन के अनुसार, दिव्यांग एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के मामलों में संवेदनशीलता के साथ कानूनी प्रावधानों का पालन कराना सुशासन की प्राथमिकता है।

← प्रमुख खबरें पढ़ें