मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर

लापरवाही और अवैध हथियार मामले में मुरार थानाध्यक्ष निलंबित।

बक्सर। मुरार थाना की थानाध्यक्ष नेहा कुमारी पर आखिरकार निलंबन की कार्रवाई की गई है। एसपी शुभम आर्य ने गंभीर आरोपों के मद्देनजर उन्हें निलंबित कर दिया है।

लापरवाही और अवैध हथियार मामले में मुरार थानाध्यक्ष निलंबित। से संबंधित तस्वीर

बक्सर। मुरार थाना की थानाध्यक्ष नेहा कुमारी पर आखिरकार निलंबन की कार्रवाई की गई है। एसपी शुभम आर्य ने गंभीर आरोपों के मद्देनजर उन्हें निलंबित कर दिया है। उन पर मसर्हिया गांव में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी की घटना में एकतरफा कार्रवाई करने, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में लापरवाही बरतने और शराब तस्करी पर नियंत्रण में विफल रहने समेत कई आरोप लगे हैं।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने थानाध्यक्ष के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।

← प्रमुख खबरें पढ़ें