बक्सर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर की ओर से सुरक्षित बचपन अभियान के तहत बुधवार को मेथोडिस्ट स्कूल में पॉक्सो एक्ट पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। 26 से 31 अक्टूबर तक चल रहे इस अभियान के तहत आयोजित शिविर में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अमित कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को बाल यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम, 2012 की जानकारी दी।
उन्होंने बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी असुरक्षित स्थिति में सतर्कता बरतने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता मनोज कुमार श्रीवास्तव और पीएलवी ब्रजेश कुमार सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारी सुधीर कुमार, दीपेश कुमार श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार और सुनील कुमार मौजूद रहे।कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी के लिए कक्षा सात की वेदिका मिश्रा, वंशिका सिन्हा और श्रेया रानी तथा कक्षा सात के शुभम यादव और कक्षा नौ के आकाश कुमार को सम्मानित किया गया।
विद्यालय की प्राचार्या जैकलिन गार्डनर समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने आयोजन में सहयोग के लिए विद्यालय परिवार के प्रति आभार जताया।




