धनतेरस और दीपावली पर गोल्ड व डायमंड ज्वैलरी की खरीदारी पर मिल रहे विशेष ऑफर्स।
बक्सर। करवा चौथ के अवसर पर तनिष्क बक्सर में ज्वैलरी की खरीदारी को लेकर ग्राहकों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। त्योहार के मौके पर स्टोर में आयोजित मेहंदी एक्टिविटी ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वहीं, धनतेरस और दीपावली के विशेष ऑफर्स भी लोगों को खरीदारी के लिए आकर्षित कर रहे हैं।
तनिष्क बक्सर की ओर से गोल्ड ज्वैलरी पर 301 रुपये प्रति ग्राम की विशेष छूट दी जा रही है। इसके अलावा मेकिंग चार्ज पर 20 प्रतिशत तक और डायमंड ज्वैलरी की डायमंड वैल्यू पर 35 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठाया जा सकता है।त्योहारी सीजन को देखते हुए स्टोर में ज्वैलरी के आकर्षक डिजाइन और विभिन्न कलेक्शन उपलब्ध हैं।
ग्राहक करवा चौथ, धनतेरस और दीपावली के लिए अपनी पसंद के आभूषणों की खरीदारी कर सकते हैं। स्टोर प्रबंधन के अनुसार, ग्राहक स्टोर पहुंचकर ऑफर्स और उपलब्ध कलेक्शन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।




