मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर

राजपुर प्रखंड के उर्दू प्राथमिक विद्यालय खीरी में आयोजित हुआ अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी।

बक्सर। राजपुर प्रखंड के उर्दू प्राथमिक विद्यालय, खीरी में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (PTM) का आयोजन किया गया। इस बार संगोष्ठी की थीम ‘स्वच्छता : हमारी संस्कृति’ रखी गई।

राजपुर प्रखंड के उर्दू प्राथमिक विद्यालय खीरी में आयोजित हुआ अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी। से संबंधित तस्वीर

बक्सर। राजपुर प्रखंड के उर्दू प्राथमिक विद्यालय, खीरी में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (PTM) का आयोजन किया गया। इस बार संगोष्ठी की थीम ‘स्वच्छता : हमारी संस्कृति’ रखी गई। इसके माध्यम से अभिभावकों और बच्चों को साफ-सफाई के महत्व तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिक्षकों ने बच्चों में व्यक्तिगत स्वच्छता, घर और विद्यालय की साफ-सफाई तथा आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की आदत विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल आदत नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी का अभिन्न अंग है।

इस दौरान बेहतर सहभागिता के लिए मरियम जायरा को ‘पैरेंट्स ऑफ द मंथ’ तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आदिश अंसारी को ‘स्टूडेंट ऑफ द मंथ’ के रूप में सम्मानित किया गया।मौके पर प्रधान शिक्षक धनंजय मिश्र, वरीय शिक्षक सौलत महमूद खान, जमशेद आलम, शमशाद आलम, शाइस्ता परवीन, जावेद खान एवं गौरव यदुवंशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास करना रहा।

← प्रमुख खबरें पढ़ें