मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर

बक्सर के सभी 11 प्रखंडों में लगेगा SIS कंपनी का भर्ती शिविर, 1000 पदों पर होगी सीधी बहाली।

सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर और जीटीओ ऑफिसर के पदों पर होगी नियुक्ति, 19 से 40 वर्ष तक के युवा ले सकेंगे भागबक्सर। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है।

बक्सर के सभी 11 प्रखंडों में लगेगा SIS कंपनी का भर्ती शिविर, 1000 पदों पर होगी सीधी बहाली। से संबंधित तस्वीर

सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर और जीटीओ ऑफिसर के पदों पर होगी नियुक्ति, 19 से 40 वर्ष तक के युवा ले सकेंगे भागबक्सर। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। SIS लिमिटेड कंपनी की ओर से जिले के सभी 11 प्रखंडों में रोजगार भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1000 पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी। इसमें 400 सुरक्षा जवान, 200 सुपरवाइजर और 400 जीटीओ ऑफिसर के पद शामिल हैं।कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सुरक्षा जवान के लिए न्यूनतम योग्यता दसवीं पास निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 16 हजार से 32 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। वहीं, सुपरवाइजर पद के लिए इंटर पास होना अनिवार्य है। इस पद पर 22 हजार से 36 हजार रुपये तक वेतन दिया जाएगा। जीटीओ ऑफिसर पद के लिए स्नातक होना जरूरी है। इस पद पर 33 हजार से 40 हजार रुपये तक मासिक वेतन निर्धारित किया गया है।राजपुर 2 नवंबरचौसा 3 नवंबरइटाढ़ी 4 नवंबरडुमरांव 5 नवंबरनावानगर 6 नवंबरब्रह्मपुर 7 नवंबरकेसठ 8 नवंबरचक्की 9 नवंबरचौगाईं 10 नवंबर

← प्रमुख खबरें पढ़ें