मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर

नियोजन मेले में 28 कंपनियों ने युवाओं को दिए रोजगार के अवसर।

बक्सर। युवाओं को रोजगार, कौशल विकास और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को बक्सर में जिला स्तरीय नियोजन-सह-मार्गदर्शन मेला 2026-27 का आयोजन किया गया। मेले में कुल 28 कंपनियों ने भाग लिया।

नियोजन मेले में 28 कंपनियों ने युवाओं को दिए रोजगार के अवसर। से संबंधित तस्वीर

बक्सर। युवाओं को रोजगार, कौशल विकास और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को बक्सर में जिला स्तरीय नियोजन-सह-मार्गदर्शन मेला 2026-27 का आयोजन किया गया। मेले में कुल 28 कंपनियों ने भाग लिया।

इसमें युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता, रुचि और कौशल के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए।मेले में रोजगार के साथ स्वरोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को भी बढ़ावा दिया गया।

आईटीआई उत्तीर्ण इलेक्ट्रीशियन एवं फिटर युवाओं को अपना काम शुरू करने के लिए विशेष टूल किट वितरित की गई। वहीं, बीपीएससी और एसएससी की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री से युक्त स्टडी किट प्रदान की गई।इस दौरान स्थानीय उद्यमियों ने युवाओं से अपने अनुभव साझा किए और उन्हें उद्यमिता अपनाकर स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में बक्सर विधायक आनंद मिश्र ने सहभागी कंपनियों, स्थानीय उद्यमियों और युवाओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है। बक्सर के युवाओं की प्रतिभा को उचित अवसर और मार्गदर्शन देने के लिए ऐसे आयोजन लगातार होने चाहिए।

← प्रमुख खबरें पढ़ें