बक्सर। दशहरा पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा को लेकर औद्योगिक थाना क्षेत्र के मझरिया गांव सहित विभिन्न ग्रामीण इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की।
फ्लैग मार्च में थानाध्यक्ष सोनू पासवान,सीओ राहुल कुमार,सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। पुलिस ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।




