मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर

जदयू किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने जयप्रकाश सिंह, बधाइयों का लगा तांता।

बक्सर। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार की ओर से 13 अक्टूबर को बिहार के विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्षों का मनोनयन किया गया। इसी क्रम में बक्सर जिले के किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी महदह गांव निवासी जयप्रकाश सिंह को सौंपी गई है।

जदयू किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने जयप्रकाश सिंह, बधाइयों का लगा तांता। से संबंधित तस्वीर

बक्सर। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार की ओर से 13 अक्टूबर को बिहार के विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्षों का मनोनयन किया गया।

इसी क्रम में बक्सर जिले के किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी महदह गांव निवासी जयप्रकाश सिंह को सौंपी गई है। उनके मनोनयन के बाद पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के बीच खुशी का माहौल है। उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।

बक्सर प्रखंड के महदह गांव निवासी जयप्रकाश सिंह पेशे से किसान हैं। उनके पिता जीउत सिंह भी लंबे समय से जदयू से जुड़े रहे हैं। वे सदर प्रखंड अध्यक्ष सहित पार्टी के विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। जयप्रकाश सिंह वर्ष 2011 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विचारों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर जदयू से जुड़े थे। इसके बाद से वे पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने युवा जदयू जिला कार्यकारिणी के विभिन्न पदों पर भी कार्य किया है।

← प्रमुख खबरें पढ़ें