मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर

मुफस्सिल थाना क्षेत्र में तीन साल के मासूम के साथ यौन शोषण का आरोप,आरोपी गिरफ्तार

बक्सर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह तीन साल के मासूम के साथ यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है। जिससे स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र में तीन साल के मासूम के साथ यौन शोषण का आरोप,आरोपी गिरफ्तार से संबंधित तस्वीर

बक्सर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह तीन साल के मासूम के साथ यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है। जिससे स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शंभु भगत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। इस दौरान एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान रामनाथ चौबे के पुत्र सूरज चौबे के रूप में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मासूम पूजा पंडाल के पास खेल रहा था। युवक ने पहले चॉकलेट के बहाने मासूम को अपने साथ ले गया।

खेत में ले जाकर पहले से पनप रहे पशु विचार को मूर्त रूप दे दिया। इस घटना में मासूम के शरीर में अंदरूनी चोट आई है। घटना के बाद मासूम को छोड़कर युवक भाग निकला। मासूम रोते हुए घर पहुंचा। मासूम की हालत देखकर सभी के होश उड़ गए। इसके बाद परिजन में आक्रोशित व गुस्सा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

मासूम को जाँच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है। मामले की छानबीन में सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचे है। सभी पहलुओं पर छानबीन शुरू कर दी गई है।

← प्रमुख खबरें पढ़ें