बक्सर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुकरौलिया गांव की रहने वाली 61 वर्षीय जखीरा खातून ट्रेन से उतरने के दौरान हादसे का शिकार हो गईं। बताया जा रहा है कि स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय पैर फिसलने के कारण वह ट्रेन के नीचे चली गईं, जिससे उनका दाहिना पैर कट गया।घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
हादसे के बाद महिला के परिजनों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि जखीरा खातून किस स्थान से ट्रेन में सवार हुई थीं और कहां से आ रही थीं। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।




