मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर

पटना-बक्सर फोरलेन पर सड़क हादसे में दो की मौत।

बक्सर। कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के पटना-बक्सर फोरलेन पर बड़का ढकाइच गांव के समीप रविवार को दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में एक का इलाज सदर अस्पताल बक्सर में चल रहा है, जबकि दूसरे को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है।

बड़का ढकाइच के पास फोरलेन पर रविवार को घटी घटनाएं शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेजा बक्सर । से संबंधित तस्वीर

बक्सर। कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के पटना-बक्सर फोरलेन पर बड़का ढकाइच गांव के समीप रविवार को दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में एक का इलाज सदर अस्पताल बक्सर में चल रहा है, जबकि दूसरे को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है।

पहली घटना सुबह की है। बताया जा रहा है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालगंज निवासी राजकुमार (23) और सूरज केशरी (21) बाइक से आरा से गांव लौट रहे थे। उसी दौरान उनकी बाइक ने सड़क पार कर रहे एक अधेड़ को टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रेफर कर दिया गया। मृत अधेड़ की पहचान नहीं हो सकी है।दूसरी घटना दोपहर हुई। सिमरी थाना क्षेत्र के चकनी गांव निवासी लाल बिहारी यादव (65 वर्ष) फोरलेन सड़क पार कर रहे थे। तभी शव लेकर बक्सर की तरफ जा रही एक बस ने उन्हें रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से बस की पहचान कर ली है।

कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस नियमानुकूल आगे की कार्रवाई कर रही है।

← प्रमुख खबरें पढ़ें