मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
अपराध • बक्सर • बिहार

अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी शुभम आर्य ने की मासिक क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

बक्सर के एसपी शुभम आर्य ने मासिक क्राइम मीटिंग में अपराध नियंत्रण की समीक्षा की और लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए।

कार्यालय में बैठक करते पुलिस अधिकारी

बक्सर। जिले में विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट में पुलिस अधीक्षक बक्सर की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी (क्राइम मीटिंग) का आयोजन किया गया।

बैठक में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान एसपी ने थाना-वार अपराध की समीक्षा करते हुए लंबित कांडों के निष्पादन, गंभीर एवं विशेष प्रकृति के मामलों की प्रगति, वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी की स्थिति की जानकारी ली। आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

एसपी ने अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने, लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने तथा फरार और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

साथ ही नियमित गश्ती और वाहन जांच को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में सदर डीएसपी गौरव गौरव पांडेय, नगर थानाध्यक्ष मनोज सिंह, मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभू भगत, औद्योगिक थानाध्यक्ष सोनू पासवान, राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार सहित जिले के सभी थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

एसपी ने आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस-पब्लिक समन्वय बेहतर बनाने का भी निर्देश दिया।

← प्रमुख खबरें पढ़ें