बक्सर। नगर थाना क्षेत्र के नया बाजार स्थित अकौरा पथ पर दो घरों में 17 से 24 सितंबर के बीच हुई चोरी के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में एक जेवर व्यवसायी भी शामिल है।
उस पर चोरी के आभूषणों को गला कर बेचने का आरोप है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर चोरी किए गए बर्तन और अन्य सामान भी बरामद किए हैं। नगर थाना पुलिस ने नई बाजार के अकड़ौरा पथ स्थित दो घरों में हुई चोरी के मामले में छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इनके पास से चोरी के सामान भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपितों में एक जेवर व्यवसायी भी शामिल है, जिस पर चोरी के आभूषण गलाकर बेचने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, 17 से 24 सितंबर के बीच चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर कई कीमती सामान चुरा लिए थे।
शिकायत मिलने के बाद एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर जांच शुरू की गई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मोहन राम, सन्नी देवओल, मनदीप कुमार, शुभम कुमार, बजरंगी प्रसाद और हरेंद्र यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से पुराना गैस सिलेंडर, पीतल और कांसे के बर्तन समेत कई सामान बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, बजरंगी प्रसाद जेवर व्यवसायी है, जो चोरी के आभूषण गलाकर बेचता था।
पकड़े गए पांच आरोपितों ने बताया कि चोरी के आभूषण उसे दिए गए थे। छापेमारी में एसडीपीओ गौरव पांडेय, नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार समेत पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल थे।




