बक्सर। नगर थाना पुलिस ने शांति नगर में छापेमारी कर 11.6 ग्राम हेरोइन जैसा मादक पदार्थ और एक लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने मां-बेटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शांति नगर निवासी सोना देवी (45 वर्ष), पति स्व. बचुन राजभर और रानी राजभर (19 वर्ष), पिता स्व. बचुन राजभर के रूप में हुई है।पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य को 25 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि सोना देवी अपनी बेटी रानी के सहयोग से बाहर से हेरोइन और शराब लाकर घर में छिपाकर बेचने का काम करती है।
सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए सदर बक्सर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव पांडेय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।टीम ने दोनों आरोपितों के घर पर छापेमारी की, जहां से 30 पुड़िया में रखे 11.6 ग्राम हेरोइन जैसे मादक पदार्थ और एक लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपितों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव पांडेय, नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह सहित पुलिसकर्मी शामिल थे।




