बक्सर। बिहार पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को नव प्रोन्नत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 14 अधिकारियों के लिए पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बिहार की पुलिस महानिदेशक प्रीता वर्मा ने सभी 14 नव प्रोन्नत अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा का प्रतीक चिह्न (इंसिग्निया) लगाकर बधाई दी।डीजीपी ने अधिकारियों को भविष्य में बेहतर कार्य करने और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने पुलिस सेवा में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ करने का संदेश दिया।समारोह में विशेष शाखा के पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण के पुलिस महानिदेशक सहित पुलिस मुख्यालय के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों की पदोन्नति को बिहार पुलिस के लिए महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।




