मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
अपराध • बक्सर • बिहार

साढ़े दस लाख रुपये की शराब बरामद।

बक्सर में वीर कुंवर सिंह पुल पर उत्पाद विभाग ने पिकअप से 864 लीटर शराब जब्त की और वाहन चालक को गिरफ्तार किया। पढ़ें कार्रवाई की पूरी खबर।

पुलिस भवन के बाहर पुलिसकर्मी और अन्य लोग

शहर से सटे वीर कुंवर सिंह पुल से उत्पाद विभाग की टीम ने एक पिकअप से 864 लीटर शराब जब्त की है। बाजार मूल्य साढ़े दस लाख है। इस दौरान टीम ने वाहन चालक को भी गिरफ्तार किया है। शराब की खेप वाराणसी से पटना ले जायी जा रही थी। पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम को दिग्भ्रमित करने के लिए धंधेबाजों को शराब की खेप को गेहूं व अल्काइन कचरा के बीच छिपा कर रखा था।

गिरफ्तार वाहन चालक की पहचान यूपी के बलिया जिले के गरवार थाना क्षेत्र के मिठनापुर नवादा गांव निवासी राजेश राम के पुत्र श्रवण कुमार के रूप में हुई है।

उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि रविवार की रात वीर कुंवर सिंह पुल पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। शराब की तस्करी रोकने के लिए एक-एक वाहन की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक पिकअप आया जिसकी जांच करने पर भूजा हुआ गेहूं का बोरा दिखाई दिया।

जिसके बाद वाहन की विधिवत जांच की गई। जांच में उत्पाद विभाग की टीम ने सौ कार्टन में शराब की बोतल बरामद की।

← प्रमुख खबरें पढ़ें