मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर • बिहार

सफाई के बाद सड़क-नाली पर कचरा फेंका तो होगी कार्रवाई, तीन प्रतिष्ठानों को नोटिस

बक्सर नगर परिषद ने सफाई के बाद सड़क और नाली पर कचरा फेंकने के मामले में तीन प्रतिष्ठानों को नोटिस दिया। कार्रवाई की पूरी जानकारी पढ़ें।

बक्सर में नमक फैमिली रेस्टोरेंट का सामने का दृश्य

बक्सर। नगर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर परिषद ने सड़क, नाली और फुटपाथ पर दोबारा कचरा फेंकने वालों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। सफाईकर्मियों द्वारा कचरा उठाए जाने के बाद उसी स्थान पर दोबारा कचरा फेंकने और जलाने के मामले में नगर परिषद ने तीन प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया है।

5 अक्टूबर को जारी नोटिस में कोलकाता रॉयल बिरयानी हाउस, जमुना चौक, नमक फैमिली रेस्टोरेंट, बक्सर और पार्क व्यू फैमिली रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट हॉल को सड़क, नाली और फुटपाथ पर कचरा नहीं फेंकने की चेतावनी दी गई है।

साथ ही कचरा जलाने पर भी तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया गया है।

नगर परिषद के अनुसार, सफाई और कूड़ा उठाव के बाद भी संबंधित प्रतिष्ठानों के सामने दोबारा कचरा फेंका जा रहा है। इससे शहर में गंदगी फैलने के साथ बीमारी का खतरा भी बना रहता है।

परिषद ने स्पष्ट किया है कि सड़क और नाली को कूड़ेदान बनाने की प्रवृत्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

← प्रमुख खबरें पढ़ें