मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर

चंदा गांव के पास भीषण सड़क हादसा, तीन बाइक सवार घायल, दो की हालत गंभीर।

बक्सर। चंदा गांव के माधुरी होटल के सामने रविवार को भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद तीनों सड़क किनारे झाड़ी में लहूलुहान अवस्था में पड़े थे।

चंदा गांव के पास भीषण सड़क हादसा, तीन बाइक सवार घायल, दो की हालत गंभीर। से संबंधित तस्वीर

बक्सर। चंदा गांव के माधुरी होटल के सामने रविवार को भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद तीनों सड़क किनारे झाड़ी में लहूलुहान अवस्था में पड़े थे। घटना की सूचना मिलते ही एनएच के हनुमान कहे जाने वाले कृष्णा कुमार अपने साथियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और बिना देर किए तीनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाकर प्राथमिक उपचार कराया। चिकित्सकों ने दो युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल बक्सर रेफर कर दिया।

कृष्णा कुमार घायलों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनके परिजन भी पहुंच गए। घायलों की पहचान डुमरांव के दक्षिण टोला निवासी अंकित चौधरी (25), अनिल साह (35) और पंकज ठाकुर (30) के रूप में हुई है। अंकित और अनिल की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि पंकज को मामूली चोटें आई हैं। तीनों बक्सर से काम निपटाकर डुमरांव लौट रहे थे। फिलहाल सदर अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

← प्रमुख खबरें पढ़ें