मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर

छठ घाटों का 10 तारीख तक निरीक्षण कर रिपोर्ट दें अधिकारी : डीएम।

बक्सर। जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा, मद्य निषेध, भू-विवाद, विधि-व्यवस्था, खनन, लोक शिकायत एवं लोक सेवा अधिकार की समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन करने और जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया।

छठ घाटों का 10 तारीख तक निरीक्षण कर रिपोर्ट दें अधिकारी : डीएम। से संबंधित तस्वीर

बक्सर। जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा, मद्य निषेध, भू-विवाद, विधि-व्यवस्था, खनन, लोक शिकायत एवं लोक सेवा अधिकार की समीक्षा बैठक हुई।

इसमें डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन करने और जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया।छठ पर्व की तैयारियों को लेकर सभी एसडीओ, बीडीओ, सीओ एवं नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारियों को 10 तारीख तक घाटों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा गया।

नगर निकायों को घाटों की साफ-सफाई, पहुंच पथों की मरम्मत, साइनेज बोर्ड लगाने और सीसीटीवी कैमरे चालू रखने का निर्देश दिया गया।

डीएम ने शराबबंदी कानून का प्रभावी अनुपालन, अवैध खनन पर रोक, भूमि विवादों का त्वरित निष्पादन तथा आगामी पर्व-त्योहारों में शांति-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने लोक शिकायतों का पारदर्शी तरीके से निर्धारित समय-सीमा में निपटारा सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।

← प्रमुख खबरें पढ़ें