मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर

डायलिसिस केंद्र में बेहतर सुविधा और सफाई सुनिश्चित करें : डीएम

निरीक्षण में मिली गंदगी, सिविल सर्जन को नियमित निगरानी का निर्देश। बक्सर।

डायलिसिस केंद्र में बेहतर सुविधा और सफाई सुनिश्चित करें : डीएम से संबंधित तस्वीर

निरीक्षण में मिली गंदगी, सिविल सर्जन को नियमित निगरानी का निर्देश।

बक्सर। जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने अनुमंडलीय अस्पताल, डुमरांव में संचालित डायलिसिस केंद्र का निरीक्षण कर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशीलता बरतने तथा उपचार के दौरान आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने को कहा।

डीएम ने सिविल सर्जन को डायलिसिस केंद्र की नियमित निगरानी करने, चिकित्सकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की कमी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।

साथ ही अस्पताल में समुचित सफाई, भवन का रंग-रोगन कराने और उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं को व्यवस्थित तरीके से प्रदर्शित करने को कहा।

डीएम ने स्पष्ट किया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित पदाधिकारी और कर्मी जवाबदेही के साथ कार्य करें।

← प्रमुख खबरें पढ़ें