मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर • बिहार • व्यवसाय

धनतेरस से पहले तनिष्क में ज्वैलरी की प्री-बुकिंग की सुविधा, 25% भुगतान पर सोने का भाव सुरक्षित।

धनतेरस से पहले तनिष्क में ज्वैलरी की प्री-बुकिंग की सुविधा है। 25 प्रतिशत भुगतान पर सोने का भाव सुरक्षित करने की जानकारी पढ़ें।

आभूषण दुकान में हाथ जोड़कर खड़े लोग

बक्सर। धनतेरस को लेकर बक्सर के तनिष्क शोरूम में ज्वैलरी की खरीदारी को लेकर ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ने लगी है। ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए शोरूम की ओर से धनतेरस से पहले ज्वैलरी की प्री-बुकिंग और सोने का भाव सुरक्षित करने की सुविधा शुरू की गई है।

इस विशेष सुविधा के तहत ग्राहक आभूषण के मूल्य का सिर्फ 25 प्रतिशत भुगतान कर अपनी पसंद की ज्वैलरी की प्री-बुकिंग करा सकते हैं। निर्धारित शर्तों के अनुसार ग्राहक बुक की गई ज्वैलरी के लिए सोने का भाव भी सुरक्षित कर सकते हैं। इससे सोने की कीमत में संभावित बढ़ोतरी की चिंता से ग्राहकों को राहत मिल सकती है।

धनतेरस के दिन ज्वैलरी शोरूम में काफी भीड़ रहती है। ऐसे में प्री-बुकिंग के जरिए ग्राहक पहले ही अपनी पसंद के आभूषण का चयन कर उसे बुक करा सकते हैं। इससे त्योहार के दिन भीड़ से बचने के साथ खरीदारी भी आसान और सुविधाजनक हो सकेगी। शोरूम प्रबंधन के अनुसार धनतेरस को लेकर ग्राहकों में प्री-बुकिंग को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

← प्रमुख खबरें पढ़ें