दिनारा (रोहतास)। दिनारा थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में 2009 बैच के पुलिस अधिकारी रंजित कुमार सिन्हा ने पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर अंकुश लगाने और आम लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने को अपनी प्राथमिकता बताया।थानाध्यक्ष रंजित कुमार सिन्हा ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
बिहार में लागू मद्य निषेध कानून का सख्ती से पालन कराया जाएगा। अवैध शराब के कारोबार और नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
वही रंजीत कुमार बक्सर के नगर थाना में अपर थानाध्यक्ष व राजपुर में थानाध्यक्ष का कमान संभाल चुके हैं।




