मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर

डुमरांव में छज्जे की सेंट्रिंग टूटने से सरपंच की मौत, दो मजदूर घायल।

डीके काॅलेज रोड के आदर्श नगर में मंगलवार को घटी घटनाइलाज के लिए बक्सर ले जाने के बाद अस्पताल में तोड़ा दम। बक्सर।

डुमरांव में छज्जे की सेंट्रिंग टूटने से सरपंच की मौत, दो मजदूर घायल। से संबंधित तस्वीर

डीके काॅलेज रोड के आदर्श नगर में मंगलवार को घटी घटनाइलाज के लिए बक्सर ले जाने के बाद अस्पताल में तोड़ा दम।

बक्सर। नया भोजपुर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर स्थित गली नंबर दो में मंगलवार की शाम मकान निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। छज्जे की सेंट्रिंग टूटने से ग्राम कचहरी काजीपुर के सरपंच सुरेंद्र प्रसाद (52) की मौत हो गई।

हादसे में दो मजदूर खटाईलाल चौधरी (46) और अरमान खान (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज सदर अस्पताल बक्सर में चल रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, डीके कॉलेज रोड स्थित आदर्श नगर में अभयानंद प्रजापति के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। मंगलवार की शाम छज्जे की सेंट्रिंग और कालीकरण का काम होना था।

पेशे से ठेकेदार सुरेंद्र प्रसाद रिश्तेदारी के कारण निर्माण स्थल पर पहुंचे थे। बताया जाता है कि वह मौके पर मौजूद मजदूरों को निर्माण कार्य के संबंध में सुझाव दे रहे थे। इसी दौरान अचानक छज्जे की सेंट्रिंग टूट गई, जिससे सुरेंद्र प्रसाद समेत तीन लोग नीचे गिर पड़े। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को डुमरांव के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बक्सर रेफर कर दिया गया। हालांकि, गंभीर चोट लगने के कारण सुरेंद्र प्रसाद ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

वहीं, घायल दोनों मजदूरों का इलाज जारी है। सुरेंद्र प्रसाद की अचानक मौत की खबर मिलते ही काजीपुर पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। सरपंच की मौत से परिजनों और परिचितों में मातम पसरा हुआ है।

← प्रमुख खबरें पढ़ें