मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर • बिहार • बिहार राजनीति

एसआईआर के विरोध में भाकपा-माले ने डुमरांव में निकाला प्रतिरोध मार्च।

डुमरांव में भाकपा-माले ने एसआईआर के विरोध और पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़ने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च निकाला। पढ़ें पूरी खबर।

डुमरांव में एसआईआर के विरोध में प्रतिरोध मार्च से संबंधित तस्वीर

एसआईआर के विरोध में भाकपा-माले ने डुमरांव में निकाला प्रतिरोध मार्च

डुमरांव। एसआईआर के विरोध और मतदाता सूची से हटाए गए पात्र नागरिकों के नाम पुनः जोड़ने की मांग को लेकर भाकपा-माले ने रविवार को डुमरांव में प्रतिरोध मार्च निकाला।

मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग की। मार्च भाकपा-माले कार्यालय से शुरू होकर मेन रोड बाजार, गोला रोड और शहीद पार्क होते हुए नया थाना डुमरांव के समीप पहुंचा, जहां सभा आयोजित की गई।

मार्च का नेतृत्व भाकपा-माले के जिला सचिव सह केंद्रीय कमेटी सदस्य नवीन कुमार ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए आरवाईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की बुनियाद है। किसी भी पात्र नागरिक को प्रशासनिक प्रक्रिया या त्रुटि के कारण मताधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने एसआईआर के तहत हटाए गए पात्र मतदाताओं के नामों की निष्पक्ष समीक्षा कर उन्हें तत्काल सूची में शामिल करने की मांग की।


उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखने तथा चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए स्वतंत्र एवं पारदर्शी व्यवस्था बनाने की मांग की।

कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र सिंह यादव ने किया। मौके पर राजदेव सिंह, ललन राम, कन्हैया पासवान, संजय शर्मा, संध्या पाल, पूजा यादव, मो. नासिर हसन समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

← प्रमुख खबरें पढ़ें