मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर

हादसों पर लगाम लगाने को कृष्ण शर्मा ने 16 सूत्री मांग पत्र सौंपा

बक्सर। जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं, गलत दिशा में भारी वाहनों के परिचालन और महाजाम की समस्या को लेकर समाजसेवी कृष्णा शर्मा ने प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने डीएम, एसपी और डीटीओ से मिलकर अलग-अलग मार्गों की समस्याओं से अवगत कराया।

हादसों पर लगाम लगाने को कृष्ण शर्मा ने 16 सूत्री मांग पत्र सौंपा से संबंधित तस्वीर

बक्सर। जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं, गलत दिशा में भारी वाहनों के परिचालन और महाजाम की समस्या को लेकर समाजसेवी कृष्णा शर्मा ने प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने डीएम, एसपी और डीटीओ से मिलकर अलग-अलग मार्गों की समस्याओं से अवगत कराया।

उन्होंने अधिकारियों को सड़क हादसों के कारणों और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान 16 सूत्री मांग पत्र सौंप सड़क सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की। इसमें एनएच 922 फोरलेन सहित चौसा से बक्सर, कृष्णाब्रह्म से बक्सर गोलंबर और कोरानसराय से पुराना भोजपुर तक जाम की समस्या का स्थायी समाधान करने पर जोर दिया गया है।

उन्होंने गलत दिशा में चलने वाले भारी वाहनों पर सख्ती, दुर्घटना संभावित स्थलों पर गति सीमा के बोर्ड लगाने और डिवाइडर कट व डायवर्सन पर पुलिस की तैनाती की मांग की। मांग-पत्र में ब्रह्मपुर से बक्सर गोलंबर तक रेडियमयुक्त चेतावनी बोर्ड लगाने, कुहासे के मौसम से पहले सड़क संकेतक दुरुस्त करने और ढकाइच से पड़री तक सरकारी एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग भी शामिल है।

इसके अलावा बालू लदे वाहनों का व्यवस्थित परिचालन, हिट एंड रन मामलों की निष्पक्ष जांच और सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने की बात कही गई है।

← प्रमुख खबरें पढ़ें