बक्सर। जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में पीड़ित पक्ष से कार्रवाई के नाम पर 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में ब्रह्मपुर थाने के एसआई नीरज कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
शुक्रवार को पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की।मिली जानकारी के अनुसार, जमीन विवाद के एक मामले में एएसआई नीरज कुमार पर पिडीत पक्ष से करवाई के नाम पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप था।
इसकी शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद टीम ने निर्धारित कार्रवाई के दौरान एसआई को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है। मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।




