बक्सर। शहर के जेल पईन रोड पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पिकअप पर करीब 10 से 12 सांड और बछिया लादकर ले जाए जा रहे थे। इसी दौरान वार्ड पार्षद दीपक कुमार सिंह वह अन्य स्थानीय लोगों न लोगों की नजर पिकअप पर पड़ी। संदेह होने पर लोगों ने वाहन को रोक लिया। लोगों को जुटते देख चालक और वाहन पर सवार अन्य लोग मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप को जब्त कर लिया। वाहन पर लदे सभी पशुओं को सुरक्षित गौशाला पहुंचाने की व्यवस्था की गई। वहीं, पुलिस पिकअप के मालिक की पहचान करने में जुटी है। फरार चालक और अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पशुओं को कहां से लाया गया था और उन्हें किस स्थान पर ले जाया जा रहा था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
बक्सर
जेल पईन रोड पर पिकअप से ले जाए जा रहे 10-12 सांड और बछिया पकड़े गए, चालक फरार।
बक्सर। शहर के जेल पईन रोड पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पिकअप पर करीब 10 से 12 सांड और बछिया लादकर ले जाए जा रहे थे। इसी दौरान वार्ड पार्षद दीपक कुमार सिंह वह अन्य स्थानीय लोगों न लोगों की नजर पिकअप पर पड़ी।




