मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर

जीविका के पशु स्वास्थ्य शिविर में 167 पशुपालकों ने कराई जांच, मिलीं मुफ्त दवाइयां।

बक्सर। पशुपालकों को बेहतर एवं वैज्ञानिक पशुपालन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को जीविका की ओर से बक्सर सदर प्रखंड की महादह पंचायत में एक दिवसीय पशु स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जीविका एवं पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में कुल 167 पशुपालकों ने अपने पशुओं की स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञों से चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया।

जीविका के पशु स्वास्थ्य शिविर में 167 पशुपालकों ने कराई जांच, मिलीं मुफ्त दवाइयां। से संबंधित तस्वीर

बक्सर। पशुपालकों को बेहतर एवं वैज्ञानिक पशुपालन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को जीविका की ओर से बक्सर सदर प्रखंड की महादह पंचायत में एक दिवसीय पशु स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

जीविका एवं पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में कुल 167 पशुपालकों ने अपने पशुओं की स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञों से चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। इस दौरान पशुपालकों को आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।शिविर में पशु स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. अरुण कुमार ने पशुओं को विभिन्न बीमारियों से बचाने, समय पर टीकाकरण कराने, संतुलित पोषण देने और उचित देखभाल के संबंध में जानकारी दी।

उन्होंने पशुपालकों को वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन करने की सलाह दी, ताकि पशुओं का स्वास्थ्य बेहतर रहने के साथ दूध उत्पादन एवं आय में भी वृद्धि हो सके।मौके पर जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक दयानिधि चौबे, पशुधन प्रबंधक अंकित शर्मा सहित जीविका के अन्य कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के शिविरों से ग्रामीण पशुपालकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और वैज्ञानिक पशुपालन की जानकारी उपलब्ध कराने में मदद मिलती है।

← प्रमुख खबरें पढ़ें