मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर

कटिहार में जिला शिक्षा पदाधिकारी और पति के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी।

2.45 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा 87.49 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का प्रथमदृष्टया साक्ष्य, किशनगंज स्थित सरकारी आवास समेत चार ठिकानों पर तलाशी।

कटिहार में जिला शिक्षा पदाधिकारी और पति के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी। से संबंधित तस्वीर

बक्सर/पटना। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में किशनगंज की जिला शिक्षा पदाधिकारी रूबी कुमारी और उनके पति गौरव कुमार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईओयू की टीम ने 3 नवंबर 2026 को कटिहार और किशनगंज स्थित उनके चार ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया।

आर्थिक अपराध इकाई की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रूबी कुमारी और उनके पति के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में कांड संख्या 31/26, दिनांक 2 नवंबर 2026 को दर्ज किया गया है। इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।जांच में अब तक ज्ञात आय के वैध स्रोतों से कुल 2 करोड़ 45 लाख 84 हजार रुपये की संपत्ति अर्जित करने का प्रथमदृष्टया साक्ष्य मिला है।

यह उनकी ज्ञात आय से करीब 87.49 प्रतिशत अधिक बताई गई है।ईओयू की टीम कटिहार के ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित आवास और सहायक थाना क्षेत्र के एक निजी अपार्टमेंट सहित दो ठिकानों तथा किशनगंज में जिला शिक्षा पदाधिकारी के सरकारी कार्यालय और लाइनपारा स्थित किराये के आवास पर तलाशी ले रही है।

← प्रमुख खबरें पढ़ें