फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन, मार्जिन मनी भुगतान और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मांगबक्सर।
फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय, बक्सर में जिला एवं अनुमंडल स्तर के पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल अध्यक्ष जीत नारायण राम ने की। ज्ञापन के माध्यम से जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं ने अपनी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
एसोसिएशन की प्रमुख मांगों में विक्रेताओं की बकाया मार्जिन मनी का भुगतान, गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न की आपूर्ति, डोर स्टेप डिलीवरी के नियमों के तहत समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना, बक्सर जिले का खाद्यान्न आवंटन बढ़ाना तथा चावल और गेहूं वितरण के लिए इस्तेमाल होने वाली पॉस मशीन को बदलना शामिल है।इस संबंध में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक से भी वार्ता की। जिला प्रबंधक की ओर से जल्द से जल्द खाद्यान्न की आपूर्ति सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया गया।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष संजय प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष पप्पू सिंह उर्फ कुशेश्वर सिंह, अनुमंडल सचिव अमरनाथ गुप्ता, चौसा प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश राम, सुरेश पासवान, चंद्रशेखर राम, छेदी राम, महेंद्र चौधरी, चितरंजन सिंह, मनन राम, बिजेंद्र पासवान, श्रीभगवान राम, हरेंद्र कुमार सिंह, कमला चौधरी एवं चंद्रकेश राय सहित बड़ी संख्या में जन वितरण विक्रेता उपस्थित रहे।




