मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर

संबल योजना से जवाहर गोंड को मिली आत्मनिर्भरता, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल से राह हुई आसान।

बक्सर। संबल योजना के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को बुनियाद केंद्र, डुमरांव के माध्यम से पुराना भोजपुर निवासी दिव्यांग जवाहर गोंड को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई गई।

संबल योजना से जवाहर गोंड को मिली आत्मनिर्भरता, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल से राह हुई आसान। से संबंधित तस्वीर

बक्सर। संबल योजना के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को बुनियाद केंद्र, डुमरांव के माध्यम से पुराना भोजपुर निवासी दिव्यांग जवाहर गोंड को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई गई।एक पैर से दिव्यांग जवाहर गोंड को दैनिक कार्यों के लिए आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। आवागमन के लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था।

मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने से अब उनके लिए आवाजाही आसान होगी। साथ ही, वे अपने दैनिक कार्यों को अधिक सुविधाजनक तरीके से पूरा कर सकेंगे।इस सहायता से जवाहर गोंड की गतिशीलता बढ़ने के साथ ही आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा।

लाभार्थी ने सहायता के लिए जिला प्रशासन, बक्सर और बुनियाद केंद्र, डुमरांव के प्रति आभार जताया।जिला प्रशासन की ओर से संबल योजना के माध्यम से दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और सम्मानपूर्वक जीवन जीने के अवसर प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।

← प्रमुख खबरें पढ़ें