मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर

सेवा के साथ शिक्षा को बढ़ावा दे रहे विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे।

आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को हिंदुस्तान ओलंपियाड में शामिल होने का मिला अवसर, निशुल्क भरवाए जा रहे परीक्षा फॉर्म। बक्सर।

सेवा के साथ शिक्षा को बढ़ावा दे रहे विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे। से संबंधित तस्वीर

आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को हिंदुस्तान ओलंपियाड में शामिल होने का मिला अवसर, निशुल्क भरवाए जा रहे परीक्षा फॉर्म।

बक्सर। सनातन संस्कृति के उत्थान के साथ गरीबों की मदद, असहाय लोगों की सेवा और जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सक्रिय विश्वामित्र सेना अब शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी भूमिका निभा रही है।

संगठन के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे की पहल पर आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए निशुल्क शिक्षा केंद्र चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हिन्दुस्तान अखबार की ओर से आयोजित ओलंपियाड परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक वैसे छात्र-छात्राओं की मदद की जा रही है, जो आर्थिक तंगी के कारण परीक्षा का फॉर्म भरने में असमर्थ हैं।

राजकुमार चौबे के सहयोग से ऐसे विद्यार्थियों का निशुल्क परीक्षा फॉर्म भरवाया जा रहा है, ताकि आर्थिक अभाव उनकी प्रतिभा के रास्ते में बाधा न बने। इस पहल से विद्यार्थियों में उत्साह और खुशी का माहौल है। अब आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे भी ओलंपियाड जैसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होकर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे।

राजकुमार चौबे का कहना है कि समाज की वास्तविक सेवा तभी सार्थक है, जब जरूरतमंदों को सहायता के साथ आगे बढ़ने का अवसर भी मिले। गरीबों की मदद, भूखों को भोजन, स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लोगों का इलाज और अब शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग इसी सामाजिक उद्देश्य का हिस्सा है। उनकी इस पहल से जरूरतमंद विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिल रहा है और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

← प्रमुख खबरें पढ़ें