भगवान सिंह महाविद्यालय के प्रारंभिक काल से ही कार्यालय में प्रधान लिपिक के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने अपने लंबे सेवाकाल में पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्यालय संबंधी कार्यों का निर्वहन किया। वे 20 जनवरी 2016 को सेवानिवृत्त हुए थे। महाविद्यालय के प्रशासनिक कार्यों और विकास में उनके योगदान को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने उनके कार्यों एवं व्यक्तित्व की सराहना की।महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. चंदेश्वर नारायण सिंह सहित अन्य सदस्यों ने कहा कि भगवान सिंह एक अनुभवी, कर्मठ और समर्पित कर्मचारी थे। महाविद्यालय के प्रति उनकी निष्ठा और कर्तव्यपरायणता को हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से महाविद्यालय परिवार ने एक समर्पित कर्मी को खो दिया है।शोकसभा में भुवनेश्वर यादव, इंद्रमणि लाल, प्रोफेसर धीरेंद्र कुमार, रवि शंकर सिंह, बसंती सिंह, मनोरमा कुमारी, विनीता सिंह, मोहम्मद जमील अख्तर, रामप्रवेश सिंह, रंजीत सिंह, सुनील कुमार सिंह, प्रेम नारायण सिंह, प्रमोद कुमार सिंह और रीना मिश्रा सहित महाविद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सभी ने दिवंगत के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
बक्सर
सेवानिवृत्त प्रधान लिपिक भगवान सिंह के निधन पर शोकसभा, दी गई श्रद्धांजलि।
भगवान सिंह महाविद्यालय के प्रारंभिक काल से ही कार्यालय में प्रधान लिपिक के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने अपने लंबे सेवाकाल में पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्यालय संबंधी कार्यों का निर्वहन किया।




