बक्सर। दुर्गापूजा और दशहरा पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को बक्सर और चौसा में पुलिस-प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। बक्सर में डीएम साहिला और एसपी शुभम आर्य के नेतृत्व में फ्लैग मार्च थाना परिसर से निकलकर ज्योति चौक, बाइपास रोड समेत शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरा।
इस दौरान अधिकारियों ने शांति व्यवस्था का जायजा लिया।प्रशासन ने पूजा समितियों को सरकार के नियमों का पालन करने और पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया।
अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान उपद्रव करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। तेज बाइक चलाने वाले युवकों पर भी विशेष नजर रखी जाएगी। डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।फ्लैग मार्च में एडीएम अरुण कुमार एसडीओ अविनाश कुमार डीएसपी गौरव पाण्डेय सीओ राहुल कुमार नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह।
वहीं, चौसा में सीओ विजय प्रकाश, बीडीओ मनोज पासवान और मुफस्सिल थानाध्यक्ष शम्भू भगत के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। अधिकारियों ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।




