बक्सर। शहर के मेन रोड स्थित बड़ी देवी की विदाई बुधवार को पूरे श्रद्धा, आस्था और भावुक माहौल के बीच की गई। मां दुर्गा को विदा करने के लिए पूजा समिति के सदस्य स्वयं कहार बने और डोली पर मां को विदाई दी। इस दौरान भक्तिमय माहौल देखने को मिला।सुबह से ही बड़ी देवी के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। महिलाओं ने मां दुर्गा का खोइंचा भरकर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। साथ ही अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मां से प्रार्थना की। विदाई के दौरान श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। भक्तों ने मां दुर्गा से अगले वर्ष फिर आने की कामना करते हुए भावपूर्ण विदाई दी।
बक्सर
श्रद्धा और भावुक माहौल में बड़ी देवी को दी गई विदाई, समिति के सदस्य बने कहार।
बक्सर। शहर के मेन रोड स्थित बड़ी देवी की विदाई बुधवार को पूरे श्रद्धा, आस्था और भावुक माहौल के बीच की गई। मां दुर्गा को विदा करने के लिए पूजा समिति के सदस्य स्वयं कहार बने और डोली पर मां को विदाई दी।




