बक्सर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महदह गांव निवासी श्री देवेंद्र प्रताप सिंह (पिता- जगदीश सिंह) 31 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे से लापता हैं। परिजनों के अनुसार, उनकी तलाश की जा रही है। इसी बीच 31 अक्टूबर की शाम कुछ लोगों से सूचना मिली कि उन्हें इटाढ़ी-पकड़ी मोड़ के आसपास देखा गया है।परिजनों ने बताया कि देवेंद्र प्रताप सिंह मानसिक रूप से कुछ अस्वस्थ हैं। वह अपना नाम और पता भी ठीक से बताने में असमर्थ हैं।
ऐसे में उनके कहीं भटकने की आशंका है।परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी वे कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो मोबाइल नंबर 9234317215 पर तत्काल सूचना दें, ताकि उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाया जा सके।संपर्ककर्ता: जितेंद्र कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता। इस सूचना को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि चाचा जी को जल्द से जल्द खोजने में मदद मिल सके।




