मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर

तारा शिवशंकर डिग्री कॉलेज में स्नातक सेमेस्टर-3 की परीक्षा शुरू, पहले दिन 286 परीक्षार्थी हुए शामिल।

तियरा (बक्सर)। तारा शिवशंकर डिग्री कॉलेज, तियरा में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के स्नातक सेमेस्टर-3 (सत्र 2025-29) की बाह्य परीक्षा शनिवार से शांतिपूर्ण एवं अनुशासित माहौल में शुरू हो गई। परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में एमजेसी-3 की परीक्षा आयोजित की गई।

तारा शिवशंकर डिग्री कॉलेज में स्नातक सेमेस्टर-3 की परीक्षा शुरू, पहले दिन 286 परीक्षार्थी हुए शामिल। से संबंधित तस्वीर

तियरा (बक्सर)। तारा शिवशंकर डिग्री कॉलेज, तियरा में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के स्नातक सेमेस्टर-3 (सत्र 2025-29) की बाह्य परीक्षा शनिवार से शांतिपूर्ण एवं अनुशासित माहौल में शुरू हो गई। परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में एमजेसी-3 की परीक्षा आयोजित की गई।

केंद्र पर कुल नौ विषयों की परीक्षा संचालित हो रही है।इस परीक्षा केंद्र पर चाणक्य अकादमी महाविद्यालय, सरेजा एवं सिद्धनाथ शाह कॉलेज, बघेलवा के कुल 288 परीक्षार्थियों का केंद्र निर्धारित किया गया है। पहले दिन इनमें 286 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जबकि दो अनुपस्थित रहे।

परीक्षा का संचालन केंद्राधीक्षक धनंजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में किया जा रहा है। मजिस्ट्रेट के रूप में श्याम बिहारी पांडेय की प्रतिनियुक्ति की गई है। केंद्राधीक्षक ने बताया कि परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है। कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। परीक्षा 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक चलेगी। इसके सफल संचालन में कॉलेज के शिक्षक एवं कर्मी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कॉलेज प्रशासन ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं।

← प्रमुख खबरें पढ़ें