पुलिस प्रशासन में हुए फेरबदल के तहत पुलिस अवर निरीक्षक युसुफ अंसारी को मुरार थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले वह पुलिस कार्यालय स्थित वाहन चोरी कोषांग में कार्यरत थे। युसुफ अंसारी पूर्व में राजपुर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
गौरतलब है कि मुरार की पूर्व थानाध्यक्ष नेहा कुमारी को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद युसुफ अंसारी को मुरार थाना की कमान सौंपी गई है। नए थानाध्यक्ष के सामने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर अंकुश लगाने और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी होगी।




