मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर

युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष बने डॉ. संदीप ठाकुर, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई।

बक्सर। युवा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की नई प्रदेश कमिटी में डॉ. शत्रुघ्न कुमार ठाकुर उर्फ संदीप ठाकुर को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बगीचे में खड़े युवक का चित्र

बक्सर। युवा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की नई प्रदेश कमिटी में डॉ. शत्रुघ्न कुमार ठाकुर उर्फ संदीप ठाकुर को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।

डॉ. संदीप ठाकुर इससे पहले दो बार युवा जदयू के प्रदेश सचिव और दो बार प्रदेश महासचिव रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने आरा नगर, भोजपुर जिला और रोहतास जिला प्रभारी के रूप में भी संगठन की जिम्मेदारी निभाई है। उनके सांगठनिक अनुभव और युवाओं के बीच सक्रियता को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. ठाकुर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। उनका प्रयास बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को मजबूत करना और युवाओं को सकारात्मक राजनीति से जोड़ना होगा।डॉ. ठाकुर समाजवादी विचारधारा से प्रभावित हैं।

वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, उच्च शिक्षा की चुनौतियों और युवाओं के पलायन जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कहते हैं।उनके प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बक्सर जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, धीरज सिंह कुशवाहा, मुकेश पटेल, प्रेम मिश्रा, अधिवक्ता विनोद सिंह, डॉ. राजेश पांडेय, बबलू राय, डॉ. रवि राय, आनंद प्रधान और मोहित कुशवाहा सहित कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

← प्रमुख खबरें पढ़ें