बक्सर। जिले के चक्की थाना क्षेत्र के लक्ष्मण डेरा गांव में दुष्कर्म की घटना के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन घंटे के भीतर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
घटना 25 अक्टूबर की बताई गई है।पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश पर डुमरांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सूचना का सत्यापन करने और तकनीकी अनुसंधान के बाद घटना में संलिप्त आरोपितों के घरों पर छापेमारी की। इस दौरान तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपितों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान लक्ष्मण डेरा गांव निवासी समशेर पासवान, मोहित पासवान और धन्नू पासवान के रूप में हुई है। तीनों चक्की थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।इस मामले में चक्की थाना एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है।




