मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर

गंगाधारी ब्रह्म बाबा के समारोह में जा रहे गोपालगंज विधायक पप्पू पांडेय का बक्सर में भव्य स्वागत, शिवम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन, विधायक के आगमन पर दिखा उत्साह।

बक्सर । गोपालगंज के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय का बक्सर आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सिमरी प्रखंड के छोटका सिंहनपुरा गांव में आयोजित गंगाधारी ब्रह्म बाबा के वार्षिकोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने जा रहे थे।

गंगाधारी ब्रह्म बाबा के समारोह में जा रहे गोपालगंज विधायक पप्पू पांडेय का बक्सर में भव्य स्वागत, शिवम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन, विधायक के आगमन पर दिखा उत्साह। से संबंधित तस्वीर

बक्सर । गोपालगंज के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय का बक्सर आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सिमरी प्रखंड के छोटका सिंहनपुरा गांव में आयोजित गंगाधारी ब्रह्म बाबा के वार्षिकोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने जा रहे थे।

इसी क्रम में रामोबारिया गांव के युवा समाजसेवी शिवम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान फूल-मालाओं से विधायक का अभिनंदन किया गया। युवाओं में उनके आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।विधायक के स्वागत के दौरान शिवम सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अमरेंद्र कुमार पांडेय का बक्सर आगमन उनके लिए खुशी और गौरव का क्षण है।

उन्होंने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सुखद एवं सफल प्रवास की कामना की।स्वागत कार्यक्रम में जुटे युवाओं ने भी विधायक के प्रति सम्मान प्रकट किया। फूल-मालाओं से अभिनंदन और युवाओं की भागीदारी से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। शिवम सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम के दौरान विधायक के बक्सर आगमन पर लोगों ने अपनी प्रसन्नता जाहिर की।

← प्रमुख खबरें पढ़ें