मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर

गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी।

भूमिहीन परिवारों को वासगीत भूमि देने की मांग, 4 नवंबर को सोनवर्षा थाना का करेगी घेराव।

गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी। से संबंधित तस्वीर

बक्सर। भूमिहीन परिवारों को वासगीत भूमि दिलाने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे भाकपा (माले) नेताओं पर मुकदमा दर्ज होने से पार्टी में आक्रोश है। पार्टी ने इसे गरीबों की आवाज दबाने की साजिश बताते हुए दर्ज मुकदमा वापस लेने और भूमिहीन परिवारों को तत्काल वासगीत भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है। मांगें पूरी नहीं होने पर 4 नवंबर को सोनवर्षा थाना का घेराव करने की चेतावनी दी गई है।

इस मुद्दे पर रविवार को गिरिधर बरांव गांव में डुमरांव के पूर्व विधायक एवं इंकलाबी नौजवान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

उन्होंने सोनवर्षा थाना कांड संख्या 115/26 के तहत माले नेताओं पर दर्ज प्राथमिकी को फर्जी बताया। उन्होंने कहा कि नावानगर प्रखंड कार्यालय में वासगीत भूमि के आवेदन के लिए भूमिहीन परिवारों से लिए गए हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान का कथित रूप से दुरुपयोग कर नेताओं को मुकदमे में फंसाया गया है।

मामले में नावानगर प्रखंड सचिव हरेंद्र राम, संतोष यादव, नासिर हुसैन और नीरज कुमार यादव को आरोपित किया गया है। डॉ. सिंह ने प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि गरीबों के अधिकारों की लड़ाई मुकदमों से नहीं दबेगी। पार्टी ने 4 नवंबर के आंदोलन में आम लोगों से शामिल होने की अपील की है।

← प्रमुख खबरें पढ़ें