बक्सर। गुजरात के एकता नगर में 31 अक्टूबर को आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में बिहार स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की परेड टुकड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने अपने अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट परेड कौशल से समारोह में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई। इस उपलब्धि से बिहार पुलिस का गौरव बढ़ा है। समारोह में भाग लेने के बाद बिहार STF की टीम सकुशल वापस लौट आई है। टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बिहार पुलिस की ओर से जवानों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
बक्सर
राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में बिहार STF की टुकड़ी ने बढ़ाया बिहार पुलिस का मान।
गुजरात से लौट के बाद एक साथ बैठे एसटीएफ के जवान।




