मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर

तनिष्क में ‘अध्यंतरा’ कलेक्शन लॉन्च, 100 से अधिक डिजाइनों में दिखेगी आभूषणों की खूबसूरती।

सोने के आभूषणों पर 301 रुपये प्रति ग्राम की छूट, मेकिंग चार्ज और हीरे की खरीद पर भी विशेष ऑफर।

तनिष्क में ‘अध्यंतरा’ कलेक्शन लॉन्च, 100 से अधिक डिजाइनों में दिखेगी आभूषणों की खूबसूरती। से संबंधित तस्वीर

बक्सर। ज्योति चौक के निकट स्थित तनिष्क स्टोर में मंगलवार को आभूषणों के नए संग्रह ‘अध्यंतरा’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विशेष शोकेस का आयोजन कर नए कलेक्शन के आकर्षक डिजाइनों और खूबसूरत कारीगरी को ग्राहकों के सामने प्रस्तुत किया गया।

अध्यंतरा कलेक्शन में 100 से अधिक आकर्षक डिजाइनों को शामिल किया गया है। इसमें पारंपरिक खूबसूरती के साथ आधुनिक डिजाइन का भी खास ध्यान रखा गया है। लॉन्चिंग कार्यक्रम में स्टोर के सम्मानित ग्राहक, आमंत्रित अतिथि और कर्मचारी मौजूद रहे।

इस मौके पर ग्राहकों के लिए विशेष फेस्टिव ऑफर की भी घोषणा की गई। इसके तहत सोने के आभूषणों की खरीद पर प्रति ग्राम 301 रुपये की फ्लैट छूट दी जा रही है। वहीं, मेकिंग चार्ज पर 20 प्रतिशत तक और हीरे के मूल्य पर भी 20 प्रतिशत तक की छूट का लाभ मिलेगा।

स्टोर प्रबंधन के अनुसार, नए कलेक्शन के जरिए ग्राहकों को आकर्षक डिजाइन और बेहतरीन कारीगरी वाले आभूषणों के नए विकल्प उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कलेक्शन की लॉन्चिंग को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

← प्रमुख खबरें पढ़ें