मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर

बिहार सेंट्रल स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता, बच्चों ने रंगों से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश।

बक्सर। दीपावली के पूर्व शनिवार को बाइपास रोड स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘हम और हमारा पर्यावरण’ थीम पर आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा पांचवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बिहार सेंट्रल स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता, बच्चों ने रंगों से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश। से संबंधित तस्वीर

बक्सर। दीपावली के पूर्व शनिवार को बाइपास रोड स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘हम और हमारा पर्यावरण’ थीम पर आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा पांचवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने रंगों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सरोकार और समसामयिक मुद्दों को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर विद्यालय की उप-निदेशक उर्मिला सिंह एवं सचिव सरोज सिंह मौजूद रहे। उर्मिला सिंह ने कहा कि रंगोली केवल पारंपरिक कला नहीं, बल्कि प्रकृति से जुड़ाव और रचनात्मक अभिव्यक्ति का माध्यम है। वहीं, सरोज सिंह ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों को किताबी ज्ञान के अलावा अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।

प्रतियोगिता में कक्षा सातवीं की अर्चना, रिद्धि और मुस्कान ने खान-पान में बदलते परिवेश, आठवीं की अनानिका, अदिति और आफरीन ने विकसित भारत तथा नौवीं की राजनंदिनी, पलक, शिवांगी और प्रियांशी ने अनेकता में एकता का संदेश दिया।

वहीं, खुशबू, नैना और समृद्धि ने परीक्षा के गिरते स्तर और प्रश्नपत्र लीक होने जैसे मुद्दों को उठाया। दसवीं के विद्यार्थियों ने पढ़ाई के प्रति घटती रुचि और अनुशासन के महत्व को दर्शाया।समापन पर सभी प्रतिभागियों को दीपावली के उपहार स्वरूप मिठाइयां दी गईं।

← प्रमुख खबरें पढ़ें