मुख्य खबरों पर जाएं
बक्सर की आवाज़ • आपके साथ
बिहार • भोजपुर • आरा • बक्सर
होम / खबर
बक्सर

बक्सर से अमेरिका तक गूंजा छठी मईया का जयकारा, न्यू जर्सी में भी दिखी बिहार की संस्कृति की झलक।

बक्सर। लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ अब देश की सीमाओं को पार कर वैश्विक पहचान बना चुका है। इसकी झलक अमेरिका के न्यू जर्सी में भी देखने को मिली, जहां बक्सर निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक मिश्रा ने अपनी पत्नी और पूरे परिवार के साथ पारंपरिक विधि-विधान, श्रद्धा और निष्ठा के साथ छठ महापर्व मनाया।

बक्सर से अमेरिका तक गूंजा छठी मईया का जयकारा, न्यू जर्सी में भी दिखी बिहार की संस्कृति की झलक। से संबंधित तस्वीर

बक्सर। लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ अब देश की सीमाओं को पार कर वैश्विक पहचान बना चुका है। इसकी झलक अमेरिका के न्यू जर्सी में भी देखने को मिली, जहां बक्सर निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक मिश्रा ने अपनी पत्नी और पूरे परिवार के साथ पारंपरिक विधि-विधान, श्रद्धा और निष्ठा के साथ छठ महापर्व मनाया।

विदेश की धरती पर छठ पूजा के आयोजन के दौरान बिहार की संस्कृति, परंपरा और लोक आस्था की अनूठी झलक देखने को मिली। सात समंदर पार रहने के बावजूद अभिषेक मिश्रा और उनके परिवार ने अपनी जड़ों से जुड़ाव बनाए रखते हुए छठी मईया की आराधना की।यह आयोजन महज एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि अपनी मिट्टी, संस्कृति, संस्कार और परंपराओं के प्रति अटूट प्रेम का प्रतीक है।

बक्सर की गंगा तट से लेकर अमेरिका के न्यू जर्सी तक छठी मईया के प्रति श्रद्धा यह संदेश दे रही है कि भौगोलिक दूरियां भले ही हजारों किलोमीटर की हों, लेकिन बिहारियों के दिल में अपनी माटी और संस्कृति के प्रति प्रेम कभी कम नहीं होता।विदेश में बिहार की इस लोक परंपरा को जीवंत रखने के लिए अभिषेक मिश्रा एवं उनके पूरे परिवार की सराहना हो रही है। उनका यह प्रयास प्रवासी बिहारियों के बीच अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और अगली पीढ़ी तक पहुंचाने की प्रेरणा भी देता है।

← प्रमुख खबरें पढ़ें